Gua : गुवा व बड़ाजामदा में सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

गुवा : गुवा एवं बड़जामदा क्षेत्र में सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया. इस दौरान गुवा थाना में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने तिरंगे को सलामी दी, वहीं वन विभाग कार्यालय गुवा में रेंजर परमानंद रजक ने झंडे को सलामी दी, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में संघ के अध्यक्ष रामा पांडे ने झंडोत्तोलन किया, बोकारो वर्कर्स यूनियन इंटक कार्यालय गुवा में क्षेत्रीय सचिव जयसिंह नायक ने झंडोत्तोलन किया, गुवा पूर्वी पंचायत में मुखिया चांदमूनी लागुरी ने झंडोत्तोलन किया, पश्चिमी पंचायत भवन में मुखिया पद्मिनी लागुरी ने झंडोत्तोलन किया. गुवा सेल खदान के मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर ने गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में झंडोत्तोलन किया. जहां सीआईएसएफ के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी गई. साथ ही गुवा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में बच्चों की मौजूदगी में झंडोत्तोलन किया गया.

इसे भी पढ़ें  : jamshedpur : झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने लीज नवीकरण कमेटी को भंग करने की मांग की

Spread the love

Related Posts

Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं…

Spread the love

Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time