Jamshedpur : करीम सिटी कॉलेज का NAAC टीम ने किया निरीक्षण

 

जमशेदपुर :  जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में सोमवार को NAAC द्वारा दो दिवसीय निरीक्षण  किया गया.  इसके लिए नैक काउंसिल की तरफ से तीन सदस्य NAAC PEER TEAM का आगमन हुआ है. जिसके प्रमुख प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक है. प्रोफेसर इंदिरा महिंद्रावदा मेम्बर कोऑर्डिनेटर तथा डॉक्टर मोहम्मद इलियास पी सदस्य हैं. प्राचार्य, विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि अधिकारियों तथा प्राध्यापकों ने एक साथ दल का स्वागत किया. सर्वप्रथम प्राचार्य कक्ष में निरीक्षण किया गया. उसके बाद सभी विभागों के अध्यक्षों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा अपने-अपने विभागों का ब्योरा प्रस्तुत किया और नैक पियर टीम के सवालों का जवाब दिया.

इसे भी पढ़ें  : Gua : गुवा व बड़ाजामदा में सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

भोजनावकाश के बाद दल ने विभागों का भ्रमण किया तथा कॉलेज के पूर्व छात्रों, अभिभावकों तथा छात्रों के साथ अलग-अलग बैठक की.  4:00 बजे IQAC ऑफिस में कागजात देखे गए. संध्या 5:00 बजे उनकी सेवा में ऑडिटोरियम में “एकतारा” नाम से एक महफिल सजाई गई जिसमें स्पार्क के कलाकार बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस निरीक्षण में प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज तथा IQAC के कोऑर्डिनेटर डॉ. एसएम यहिया इब्राहीम ने नैक पियर टीम की अगवाई की और उनका भरपूर सहयोग किया. मंगलवार को शिक्षा संकाय के साथ NSS, NCC, Women’s Cell तथा सभी वोकेशनल विभागों का निरीक्षण होगा. अंत में समापन समारोह आयोजित होगा.

इसे भी पढ़ें  : Mango : थानेदार को थाना क्षेत्र की जानकारी नहीं होना हास्यप्रद – विकास सिंह


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time