Jamshedpur : सेफ ने सड़क सुरक्षा माह का किया आयोजन

 

जमशेदपुर :  सेफ्टी अवेयरनेस फॉर एवरीवन (SAFE) क्लब और टाटा स्टील द्वारा कुडी महंती सभागार में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के 29 स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन जमशेदपुर के ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने किया. उन्होंने यातायात उल्लंघनों के कानूनी पहलुओं और लर्नर्स लाइसेंस की प्रक्रिया पर चर्चा की. टाटा स्टील के चीफ सेफ्टी, नीरज कुमार सिन्हा ने सड़क सुरक्षा परिचर्चा के दौरान डिफेंसिव ड्राइविंग तकनीकों पर जानकारी दी और लापरवाही से वाहन चलाने तथा तेज गति से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक किया.

इसे भी पढ़ें  : Jamshedpur : करीम सिटी कॉलेज का NAAC टीम ने किया निरीक्षण

300 छात्रों और शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया

इस अवसर पर सीआईआई यंग इंडियन्स टीम द्वारा एक क्विज का आयोजन भी किया गया, जिसमें रोचक प्रश्नों और केस स्टडीज पर चर्चा हुई. करीब 300 छात्रों और शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत में जमशेदपुर के हेड वर्कप्लेस सेफ्टी, सुनील कुमार ने वक्ताओं का स्वागत किया, और समापन पर टाटा स्टील के हेड रोड सेफ्टी, उदित वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम का समन्वय सेफ्टी एरिया मैनेजर और सेफ की संयोजक, मोम मित्रा ने किया. सेफ वर्तमान में उन 51 स्कूलों में सक्रिय है, जहां टाटा स्टील के कारखाने और खदानें स्थित हैं. सेफ की अध्यक्ष, रुचि नरेंद्रन के नेतृत्व में यह संस्था पूरे वर्ष सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता बढ़ाने और जीवन रक्षक कौशल के व्यावहारिक प्रदर्शन का कार्य करती है.

इसे भी पढ़ें  : Baharagora : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time