Baharagora : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में स्कूलों , पंचायत भवनों ,थाना , क्लब भवन व चौक चौराहों पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस 76 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर कहीं कहीं देशभक्ति के तराने गूंजे तो कहीं कहीं पौधरोपण भी किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. वहीं बहरागोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा द्वारा थाना परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. साथ ही पांचरुलिया मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुदंशु मुंडा ने ध्वज फहरा कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए.

इसे भी पढ़ें : Mango : थानेदार को थाना क्षेत्र की जानकारी नहीं होना हास्यप्रद – विकास सिंह

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य जनार्दन सिंह ने झंडा फहरा

इस मौके पर शक्तिपद दास ,तापस मोहंती, हेमंत प्रधान, राकेश भोल, सुजीत गिरी मौजूद थे. जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य जनार्दन सिंह ने झंडा फहराया. दूसरी ओर महाकुड़िया आजिविका महिला समिति में भी स्वतंत्रता दिवस पर धूम रही. मानुसमुड़िया क्लब व गॉव में मुखिया राम मुर्मु ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया .इसी तरह खंडामौदा के गोपबंधु पाठागार में पूर्व शिक्षक राम रंजन जेना, पारुलिया डी जे क्लब में अध्यक्ष सौरभ पाल,पारुलि या पंचायत में मुखिया सुपर्णा सिंह,सांडारा पंचायत में मुखिया मीणा मुंडा ,खंडामौदा में पंचानन मुंडा,ब्रामनकुंडी में रंजीत सिंह,भूतिया में बिधान चंद्र मांडी,गोपालपुर में लष्मी राम मुर्मु, निरंजन पुर में पूर्ब मुखिया भुजंग भुसन दास, केसीसी संस्कृत विद्यालय में प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद सतपति, बरसोल थाना में थाना प्रभारी चंदन यादव ने झंडा फहराया. मौके पर शक्ति पद सिंह, सुशील मुण्डा, गोपाल सिंह, ग्राम प्रधान-लखिन्द्र सिंह, गुरु पद साबंत ,हागरू मान्ना आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : गणतंत्र दिवस पर बाजार समिति में किया गया झंडोत्तोलन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time