Jamshedpur: जुगसलाई जेम्स हाउस से 12 लाख के चोरी का मामला सुलझा, पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा

जमशेदपुर:   जुगसलाई चौक बाज़ार स्थित एक ऑपटिकल्स एंड स्टोन्स दुकान से 12 लाख रुपये मूल्य का कीमती रत्न चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की घटना 29 नवंबर की सुबह 10:30 से 10:50 बजे के बीच हुई। दुकानदार करण सिंह (निवासी– जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड, श्रुति चौक) उस समय शौचालय गए हुए थे। उसी दौरान आरोपी दुकान में घुसा और शोकेस से रत्न लेकर भाग निकला।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की गतिविधियां साफ दिखीं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान अरबाज खान उर्फ चुआं, निवासी– पंछी मोहल्ला, जुगसलाई के रूप में की। घटना के बाद वह भागने की फिराक में था, लेकिन तकनीकी जांच और मुखबिरों की सूचना से पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो फैलने के बाद आरोपी के घरवालों तक भी घटना की खबर पहुंच गई, जिससे पुलिस को उसे खोजने में और आसानी हुई। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में है। चोरी हुए कीमती रत्न की बरामदगी के लिए कोशिशें चल रही हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: जुगसलाई चौक बाजार में दिनदहाड़े चोरी, जेम्स हाउस से 12 लाख के नीलम–पुखराज लेकर फरार चोर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time