जमशेदपुर: जादूगोड़ा-पोटका क्षेत्र में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पोटका प्रखंड के नारदा गांव में लोग सर्दी से बचने के लिए सड़क किनारे पुआल जलाकर अलाव का सहारा ले रहे हैं।
बढ़ती ठंड के कारण तापमान में गिरावट आई है और कनकनी बढ़ गई है। शाम होते ही ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबक जाते हैं और सड़कें सुनसान पड़ जाती हैं।
भाजपा नेता लव सरदार ने इस ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन और राज्य सरकार से जलावन की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अलाव की व्यवस्था होने से ग्रामीण ठिठुरन से बच सकते हैं और सुरक्षा व राहत भी मिलेगी।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: जुगसलाई जेम्स हाउस से 12 लाख के चोरी का मामला सुलझा, पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा
There is no ads to display, Please add some



















































