Bahragora: CPIM का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर, कार्यकर्ताओं को मिली रणनीति की जानकारी

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में रविवार को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) CPI(M) की बहरागोड़ा और चाकुलिया लोकल कमिटी का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस शिविर में दोनों लोकल कमिटियों के सदस्यों और ब्रांच कमिटी के सचिवों को पार्टी की विचारधारा, सांगठनिक रणनीतियों और आगामी कार्यों के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।

 

शिविर में प्रशिक्षक के रूप में विश्वजीत देव उपस्थित थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की गतिविधियों, योजनाओं और आगामी रणनीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर CPI(M) के राज्य सदस्य स्वपन कुमार महतो, बहरागोड़ा के अंचल सचिव चित्त रंजन महतो, साधु नाथ और कई अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे।

मुख्य उपस्थित सदस्यों में दुर्गा माझी, पान मुनि माझी, पप्पू दास, तपन विशाल, लखन खिलाड़ी, शशांक शेखर जाना, झांटू मुंडा, तारकेश्वर घोष, सुधीर पातर, राम रायन मुंडा, अर्जुन मुर्मू, मानिक किस्कू, रेवती मुंडा सिंह, गौरांग पाई किरा, पगलू मुंडा, स्वपन महतो और बसंती नायक शामिल थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जादूगोड़ा-पोटका में कड़ाके की ठंड, ग्रामीणों ने सड़क किनारे जलाए अलाव


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time