जमशेदपुर: जुगसलाई चौक बाज़ार स्थित एक ऑपटिकल्स एंड स्टोन्स दुकान से 12 लाख रुपये मूल्य का कीमती रत्न चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की घटना 29 नवंबर की सुबह 10:30 से 10:50 बजे के बीच हुई। दुकानदार करण सिंह (निवासी– जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड, श्रुति चौक) उस समय शौचालय गए हुए थे। उसी दौरान आरोपी दुकान में घुसा और शोकेस से रत्न लेकर भाग निकला।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की गतिविधियां साफ दिखीं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान अरबाज खान उर्फ चुआं, निवासी– पंछी मोहल्ला, जुगसलाई के रूप में की। घटना के बाद वह भागने की फिराक में था, लेकिन तकनीकी जांच और मुखबिरों की सूचना से पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो फैलने के बाद आरोपी के घरवालों तक भी घटना की खबर पहुंच गई, जिससे पुलिस को उसे खोजने में और आसानी हुई। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में है। चोरी हुए कीमती रत्न की बरामदगी के लिए कोशिशें चल रही हैं।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: जुगसलाई चौक बाजार में दिनदहाड़े चोरी, जेम्स हाउस से 12 लाख के नीलम–पुखराज लेकर फरार चोर
There is no ads to display, Please add some



















































