Jamshedpur: गोविंदपुर में दहेज उत्पीड़न मामला उच्च स्तर पर, DSP ने शुरू की गहन जांच

जमशेदपुर:  गोविंदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली शिवानी कुमारी द्वारा दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज कराए गए मामले की जांच अब उच्च स्तर पर पहुंच गई है। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पूरे मामले की मॉनिटरिंग डीएसपी को सौंपी गई है। पुलिस टीम आरोपियों की भूमिका, घटनाक्रम और उपलब्ध सबूतों की गहराई से जांच कर रही है।

बुधवार को डीएसपी ने पीड़िता शिवानी कुमारी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर विस्तृत बयान दर्ज किया। जांच के क्रम में पुलिस ने शादी से जुड़े दस्तावेज, फोटो, वीडियो और मोबाइल चैट जैसी कई महत्वपूर्ण सामग्री अपने कब्जे में ले ली है। अधिकारियों का कहना है कि ये सबूत मामले की सच्चाई उजागर करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

शिवानी कुमारी का आरोप है कि उसके पति अनिल कुमार राज ने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाकर उससे विवाह किया। सच्चाई सामने आने के बाद न सिर्फ उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, बल्कि दहेज की मांग को लेकर शारीरिक उत्पीड़न भी किया गया। शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोग मिलकर दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया गया।

शिवानी ने अपने पति अनिल कुमार राज, ससुर वीर बहादुर पासवान, सास अनिता राज, देवर सुनील कुमार, पहली पत्नी संगीता देवी समेत ससुराल पक्ष के कई अन्य सदस्यों को आरोपी बनाया है। सभी आरोपी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी को नोटिस भेज दिया है। अधिकारियों ने कहा कि नोटिस के बावजूद यदि आरोपी जांच में सहयोग नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और उपलब्ध सबूतों के आधार पर जल्द निष्कर्ष निकाला जाएगा। पीड़िता ने उम्मीद जताई है कि उसे न्याय मिलेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: स्कूल-कॉलेज के आसपास नशा बेचने वालों पर सख्ती, पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई के निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गोविंदपुर के राजेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, गोविंदपुर थाने में परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख…

Spread the love

Jamshedpur : मिर्जाडीह तालाब एवं सार्वजनिक रास्ते को मुक्त कराने की मांग, जेएचआरएएस ने आयुक्त को सौैंपा मांग पत्र

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह गांव में तालाब की भराई एवं सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण के मामले को लेकर झारखंड ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (जेएचआरएएस) ने कोल्हान प्रमंडल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time