Jamshedpur: रिश्तेदार को चाबी देकर बिहार गया था परिवार, 15 लाख के गहने ले उड़े चोर

जमशेदपुर:  हरहरगुट्टू आशा कुंज इलाके में एक घर में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर से करीब 15 लाख रुपये के आभूषण और 10 हजार रुपये नगद उड़ा लिए।

हृदय नाथ सिंह का घर चोरी का शिकार है, जो फिलहाल कटिहार, बिहार में हैं। 29 नवंबर से वे बिहार में ही थे। घर की चाबी उन्होंने अपने रिश्तेदार राजीव कुमार सिंह (मुन्ना) को दी थी, जो रोजाना घर में पौधों और एक्वेरियम की देखभाल करते हैं।

बुधवार सुबह पड़ोसी राकेश सिंह ने राजीव को फोन कर बताया कि घर के मुख्य गेट का ताला मुड़ा हुआ है, जिससे चोरी की आशंका जताई गई। राजीव ने चाबी से मुख्य गेट खोला तो अंदर का नजारा चौकाने वाला था।

घर के सभी ताले गायब थे और सीसीटीवी कैमरों की तारें काट दी गई थीं। सभी कमरे बिखरे हुए थे, अलमारियों, इनबिल्ट लॉकर और बॉक्स-बेड तोड़ दिए गए थे। चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले ली।

चोरी की जानकारी मिलने के बाद राजीव ने पुलिस को सूचित किया। हृदय नाथ सिंह ने मामले की सख्त और त्वरित जांच की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जमशेदपुर में शाकंभरी माता का वार्षिक महोत्सव जनवरी में, रिया – सोमी चौधरी की जोड़ी करेगी मंगलपाठ

 

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : अपने मौलिक अधिकारों के लिए एक और लड़ाई की आवश्यकता है, इसके लिए शिक्षित होना जरूरी : सोनाराम सिंकु

जगन्नाथपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय)  : जगन्नाथपुर रस्सैल उच्च विद्यालय प्लस टू परिसर में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में रविवार को विश्व आदिवासी…

Spread the love

Jamshedpur : विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा की उठी आवाज

जमशेदपुर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आदिवासी छात्र एकता, केंद्रीय कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time