Jamshedpur: साकची में मिर्गी रोगियों के लिए विशेष जांच शिविर, 153 मरीजों को मुफ्त परामर्श

जमशेदपुर:  क्षेत्रीय टीकौषधि भंडार, जेल चौक में प्रोजेक्ट ‘उल्लास’ के तहत मिर्गी मरीजों के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का निरीक्षण खुद उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया और मरीजों को बेहतर चिकित्सीय परामर्श और उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर में कुल 153 मिर्गी रोगियों को नि:शुल्क परामर्श और उपचार प्रदान किया गया। उपायुक्त ने चिकित्सकों और स्टाफ से बातचीत कर यह सुनिश्चित किया कि सभी मरीजों को समय पर सही सलाह और दवा उपलब्ध हो।

प्रोजेक्ट उल्लास के तहत इससे पहले अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पटमदा में जांच शिविर लगाए जा चुके हैं। इसका उद्देश्य मिर्गी रोगियों की समय पर पहचान, स्क्रीनिंग और उपचार सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल और प्रोजेक्ट उल्लास के नोडल पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में जिला मलेरिया पदाधिकारी, जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग के मनोचिकित्सक और अन्य विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि मरीजों को जांच और उपचार में किसी तरह की कमी न हो, और भविष्य में ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएँ।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: रिश्तेदार को चाबी देकर बिहार गया था परिवार, 15 लाख के गहने ले उड़े चोर

 

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : अपने मौलिक अधिकारों के लिए एक और लड़ाई की आवश्यकता है, इसके लिए शिक्षित होना जरूरी : सोनाराम सिंकु

जगन्नाथपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय)  : जगन्नाथपुर रस्सैल उच्च विद्यालय प्लस टू परिसर में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में रविवार को विश्व आदिवासी…

Spread the love

Jamshedpur : विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा की उठी आवाज

जमशेदपुर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आदिवासी छात्र एकता, केंद्रीय कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time