Ranchi : कृषि जमीन पर रोड निर्माण के विरोध में प्रभावित किसानों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

  • माझीडीह, कुबाडीह, पुरनानगर, महेशपुर और खाटंगा के किसान 100% कृषि जमीन अधिग्रहण के खिलाफ हुए संगठित
  • किसानों ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा, भू-संपदा अधिग्रहण पर किया जोरदार विरोध

रांची : माझीडीह, कुबाडीह, पुरनानगर, महेशपुर, खाटंगा और डोमनडीह के प्रभावित किसानों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उपायुक्त रांची मंजुनाथ भजंतरी को कृषि जमीन पर रोड निर्माण के लिए जमीन न देने संबंधी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसान “कृषि जमीन जीवन-यापन का मुख्य आधार है”, “कृषि जमीन पर नया रोड निर्माण के लिए जमीन नहीं देंगे” और “अन्नदाता किसानों के साथ न्याय करो” जैसे नारे लगाते हुए अपने विरोध की आवाज बुलंद कर रहे थे। झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने बताया कि प्रभावित किसानों ने अपना दुख और चिंता ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों के समक्ष रखा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची में 30-31 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व पर आयोजित होगा महान कीर्तन दरबार

कृषि जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों का मुख्यमंत्री के समक्ष विरोध

किसानों ने बताया कि रोड निर्माण हेतु जबरन जमीन अधिग्रहण के प्रयास से किसान आक्रोशित हैं। भूमि अधिग्रहण की शर्तें जैसे 80 किसानों की सहमति, बाजार भाव से चार गुणा मुआवजा, या जमीन के बदले जमीन का प्रावधान लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। बुंडू-बंता चौड़ीकरण के नाम पर नोटिस जारी होने से किसानों में भय और चिंता बढ़ गई है। राज्य में मात्र 25 प्रतिशत कृषि जमीन उपलब्ध है और इसके अधिग्रहण से भविष्य में खाद्य संकट का खतरा उत्पन्न हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : Gua : बीएसएल गुवा में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह, 250 छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया उत्साह

किसानों का आरोप: भूमि अधिग्रहण नियमों का उल्लंघन कर सरकार ने भूखंड लेने का प्रयास किया

ज्ञापन सौंपने के मौके पर महेशपुर ग्राम प्रधान अक्षय महतो, नारायण महतो, गोबिंद महतो, पशुपति महतो, शरत कुमार महतो, कुशल महतो, डिबाजन महतो, शंभुनाथ महतो सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे। किसानों ने प्रशासन से यह मांग की कि कृषि भूमि की रक्षा सुनिश्चित की जाए और किसानों की सहमति के बिना कोई अधिग्रहण न किया जाए। सुफल महतो ने चेतावनी दी कि अगर जबरन अधिग्रहण और रोड निर्माण की कार्रवाई हुई तो किसान तीखा विरोध करने को विवश होंगे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : लगातार वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त, कीचड से सड़क  पर आवागमन हुआ मुश्किल

मुरी : सिंगपुर-मुरी गोला रोड मातृछाया अस्पताल के सामने का रास्ता कीचड़युक्त होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। पुरा रास्ता जहां…

Spread the love

Jamshedpur गोलमुरी केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों का धावा, बैंककर्मियों को बंधक बनाकर 43 लाख नकद व सोना की लूट

घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए अपराधी, करोड़ों की संपत्ति लूटे जाने की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच जमशेदपुर :  गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time