Gua : बीएसएल गुवा में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह, 250 छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया उत्साह

  • डीएवी गुवा के बच्चों ने सुरक्षा जागरूकता के संदेश को रोचक प्रस्तुतियों के माध्यम से पहुंचाया
  • सुरक्षा, अनुशासन और सतर्कता का लिया सामूहिक संकल्प

गुवा : बीएसएल गुवा में सेल गुवा के मुख्य महा प्रबंधक चंद्र भूषण कुमार और महिला समिति अध्यक्षा शालू कुमार के मार्गदर्शन में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीएवी गुवा के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई और समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर स्लोगन, विज्ञान प्रदर्शनी, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से खान सुरक्षा का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें : Potka : हरिणा में 25 दिसंबर को बहुभाषीय साहित्यिक सम्मेलन और पुस्तक विमोचन समारोह

छात्र-छात्राओं ने सुरक्षा जागरूकता फैलाने में किया योगदान

डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा की प्राचार्या माधुरी पांडेय ने कहा कि बच्चों में अद्भुत प्रतिभा है, केवल उसे निखारने और आगे लाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि यदि बच्चों पर ध्यान दिया जाए तो डीएवी गुवा के प्रतिभाशाली बच्चे देश-विदेश में गुवा का नाम रोशन कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि उनकी सक्रिय सहभागिता से सुरक्षा का संदेश और प्रभावशाली ढंग से समाज तक पहुंचेगा।

इसे भी पढ़ें : Khadagpur : रेलवे और वन विभाग के बीच हाथी गलियारों पर उच्चस्तरीय समन्वय बैठक

बच्चों में छुपी है महान प्रतिभा – प्राचार्या माधुरी पांडेय

समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने सुरक्षित खनन, अनुशासन और सतर्कता अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन आवंतिका पांडेय (कक्षा 12 विज्ञान), रीद्धिमा सिंह (कक्षा 9) और शुभ सिन्हा (कक्षा 9) द्वारा किया गया। मौके पर सेल के अधिकारी, विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित थे। बीएसएल गुवा प्रबंधन ने शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की और इस तरह के कार्यक्रमों को भविष्य में निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बोनस से गदगद कर्मचारियों ने एचवीटीएल में किया अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के एचवीटीएल में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या…

Spread the love

Jamshedpur : रोज हाउस , वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time