Kharagpur : स्पंज आयरन कारखाने से काली धूल के कारण स्वास्थ्य संकट बढ़ा

  • महिलाओं ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, प्रदूषण नियंत्रण हेतु तत्काल कदम उठाने की मांग
  • सांस संबंधी बीमारियों में बढ़ोतरी, बच्चों और वयस्कों को हो रही परेशानी
  • महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल एसडीओ से मिला, ठोस कदम उठाने की मांग

खड़गपुर : स्पंज आयरन कारखाने से निकलने वाली काली सिलिकॉन धूल के कारण बच्चों और वयस्कों में सांस संबंधी बीमारियों में वृद्धि देखी जा रही है। सर्दियों में हवा प्रदूषित होने से बच्चे बार-बार सर्दी-खांसी, बुखार और एलर्जी का शिकार हो रहे हैं। इससे परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिल्ली जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा तो हो रही है, लेकिन खड़गपुर के प्रदूषण पर राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पूर्वी सिंहभूम में कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

खड़गपुर में बढ़ते प्रदूषण से स्वास्थ्य पर पड़ रहा खराब असर

मंगलवार को महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ सुरभि सिंगला को ज्ञापन सौंपकर प्रदूषण नियंत्रण के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी से निकलने वाली काली धूल के नमूने, प्रभावित बच्चों के डॉक्टरों के नाम और संपर्क विवरण, बच्चों के पैरों की काली तस्वीरें, पेड़ों की जड़ों की क्षतिग्रस्त स्थिति और हालिया AQI डेटा प्रस्तुत किया। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में महिलाएं प्रदूषण नियंत्रण पर उठाए गए कदमों की समीक्षा के लिए पहुंचेंगी।

Spread the love

Related Posts

Muri : झालदा में मारवाड़ी महिला समिति का दो दिवसीय श्रावणी मेला का शुरू, राखी के अलावे लजीज व्यंजनों के लगे हैं स्टॉल 

मुरी : मारवाड़ी महिला समिति की ओर से झालदा में दो दिवसीय श्रावणी मेला का शुभ्रारंभ किया गया। मेले में विभिन्न समानों के स्टाल लगाए गए हैं। जहां लोग अपने…

Spread the love

Potka : 10 माह के बकाया कमीशन पर सिर्फ एक माह का भुगतान, सरकार डीलरों के साथ मजाक कर रही है : अनवर अली

पोटका: झारखंड के पीडीएस दुकानदारों को 10 माह से लंबित कमीशन के भुगतान को लेकर डीलरों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पोटका प्रखंड पीडीएस डीलर संघ के अध्यक्ष अनवर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time