Jamshedpur : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पूर्वी सिंहभूम में कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

  • मतदाता सूची सुदृढ़ करने हेतु पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के जरिए जनता से जुड़ने का दिया निर्देश
  • कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण
  • मतदाताओं की सटीक पहचान के लिए सक्रिय कदम
  • जिलाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुई समीक्षा

जमशेदपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिले में कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ और निर्वाचन कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की और उन्हें निर्देशित किया कि मैपिंग के कार्य को तेजी से पूरा करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटने नहीं पाए, इसके लिए सभी को सक्रियता से काम करना होगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : यूक्रेन-रूस युद्ध और परमाणु संकट : जय प्रकाश पांडेय ने जताई चिंता

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के जरिए सीधे मतदाताओं से जुड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बीएलओ और अन्य निर्वाचन कर्मी अन-मैप्ड मतदाताओं के घर जाकर उन्हें मैपिंग में सहयोग करने के लिए प्रेरित करें। अधिक से अधिक मैपिंग करने से मतदाता सूची का सुदृढ़ीकरण होगा और भविष्य में मतदाता सूची की समीक्षा और सत्यापन में आसानी होगी।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : खड़गपुर शिल्पांचल में चार भीषण विस्फोट, इलाके में मचा हड़कंप

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं निर्वाचन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। के. रवि कुमार ने कहा कि मैपिंग एक मात्र उपाय है जिससे हर पात्र मतदाता की पहचान पूरी तरह सत्यापित हो सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लक्ष्य यह होना चाहिए कि कोई भी मतदाता सूची से बाहर न रह जाए और सभी को मतदान प्रक्रिया में आसानी हो।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time