Kharagpur : खड़गपुर शिल्पांचल में चार भीषण विस्फोट, इलाके में मचा हड़कंप

  • फर्नेस सेक्शन में धमाके से फैली दहशत, मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल
  • शिल्पांचल क्षेत्र में जोरदार धमाके, लोग सन्न और भयभीत

खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर ग्रामीण अंतर्गत शिल्पांचल क्षेत्र मंगलवार अपरान्ह करीब चार बजे दहशत में डूब गया, जब एक के बाद एक चार भीषण विस्फोटों की आवाज़ से पूरा इलाका कांप उठा। धमाकों की गूंज इतनी तीव्र थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर रिहायशी इलाके तक अफरा-तफरी मच गई। शिल्पांचल में रहने वाले लोग ऐसे हादसों के अभ्यस्त हैं, लेकिन इस बार धमाकों की तीव्रता ने सभी को सन्न कर दिया। कुछ ही देर में शहरभर में हताहतों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राष्ट्रपति के जमशेदपुर–आदित्यपुर आगमन के लिए जिला प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा

रश्मि मेटलिक्स-1 फर्नेस सेक्शन में हुआ हादसा, मजदूर समय पर सुरक्षित बाहर निकले

सूत्रों के अनुसार यह हादसा रश्मि मेटलिक्स-1 के एसएमएस फर्नेस सेक्शन में हुआ, जहां लोहा गलाने का कार्य किया जाता है। फैक्ट्री में कुल चार फर्नेस हैं। किसी संभावित लीकेज का अंदेशा होते ही वहां कार्यरत मजदूर समय रहते फर्नेस क्षेत्र से बाहर निकल गए। इसके कुछ ही पलों बाद जोरदार धमाके हुए, जिससे एक बड़े हादसे की आशंका गहराने लगी। हालांकि, आधिकारिक रूप से किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। खड़गपुर प्रदूषण विरोधी कमेटी के सचिव अनिल दास ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मजदूरों की सुरक्षा के सवाल को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर–सरायकेला दौरे की तैयारियां जोरों पर

फैक्ट्री प्रबंधन ने कहा स्वाभाविक प्रक्रिया’, स्थानीय लोग चिंतित

घटना के बाद पूरे शिल्पांचल क्षेत्र में भय का माहौल रहा। धुएं के घने गुबार ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया, वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मची। फैक्ट्री प्रबंधन ने केवल कहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और इसे “स्वाभाविक प्रक्रिया” बताया। लेकिन बार-बार होने वाले धमाके स्थानीय लोगों में डर बढ़ा रहे हैं और वे सवाल कर रहे हैं कि क्या यह वाकई स्वाभाविक है या किसी बड़े हादसे की चेतावनी? शिल्पांचल के लोग अब सुरक्षा और प्रदूषण के मुद्दों पर गंभीर चिंता में हैं।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : तुरामडीह ग्राम सभा यूसिल प्रबंधन से 29 मई को हुए समझौते का मांगेगा जवाब, आंदोलन की दी चेतावनी

5 जून को महिलाएं झाड़ू लेकर तुरामडीह माइंस गेट पहुंचें : बाघराय मार्डी जादूगोड़ा : यूसिल की तुरामडीह ग्राम सभा की ओर से बृहस्पतिवार को फुटबॉल मैदान में विशाल सभा…

Spread the love

Gua : मेघाहातुबुरु में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम,  खदान क्षेत्र से निकलने वाले गंदे एवं तेलयुक्त पानी का वैज्ञानिक तरीके से शोधन करने के लिए लगा 10 KLD इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट

गुवा : मेघाहातुबुरु खदान क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण को सशक्त बनाने की दिशा में सेल प्रबंधन ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जनरल ऑफिस के समीप डोजर-डम्फर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time