जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) पूर्वी सिंहभूम के छात्र प्रतिनिधियों ने विभिन्न शिक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. जिला सचिव शुभम कुमार झा के नेतृत्व में छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने अपनी मांगों को लेकर 15 दिन के भीतर समाधान करने की मांग की है. वहीं चेतावनी दी है कि यदी उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे. सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया है कि जिले में शिक्षा की स्थिति बहुत ही बदहाल है. प्राथमिक स्तर की शिक्षा व्यवस्था से लेकर उच्च स्तर की शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता शिक्षा, शिक्षकों की कमी, छात्रवृत्ति एवं आधारभूत संरचना जैसी समस्यायें है.
उनकी मांगों में छात्रवृत्ति का अविलंब भुगतान, रिक्त पदों पर शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों की अविलंब बहाली, छात्र संघ का चुनाव सहित अन्य मांगे शामिल है. छात्रों का कहना है कि यदी उनकी मांगे 15 दिन के भीतर पूरी नहीं की जाती है तो वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : केंद्र में युवा मंत्रिमंडल की तैयारी, मोदी सरकार का 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य
There is no ads to display, Please add some


















































