जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के नया बस्ती निवासी दीनदयाल निषाद ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह ऑटो चालक था। स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचाने तथा लाने का काम करता था। सोमवार को प्रतिदिन की तरह बच्चों को स्कूल पहुंचाने के बाद से अपने घर चला गया। जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने जब देखा तो उसे आनन फानन में फंदे से नीचे उतारा। उसके बाद लोगों ने सोनारी पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने बताया कि अब तक फांसी लगाने के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उसके तीन बच्चे है। उसके आत्महत्या के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मारवाड़ी युवा मंच ने जीता जेसीपीएल 4.0 का खिताब, सांसद ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
There is no ads to display, Please add some



















































