जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में विगत 21 दिसंबर को हुई फायरिंग मामले में फरार व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. दरअसल यह घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कृष्ण नगर में घटित हुई थी जहां वीरेंद्र महतो नामक व्यक्ति के पांव में गोली लगी थी. यह घटना एक पार्टी के दौरान हुई थी. इस मामले में बृजेश कुमार कामत नामक व्यक्ति फरार चल रहा था. जिसे पुलिस ने जाल बिछाकार गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्त में आए अपराधी के पास से एक देशी पिस्तौल तथा एक जिंदा गोली भी जब्त किया गया हैँ, गिरफ्त में आए अपराधी का पूर्व में भी गोविंदपुर थाना में आपराधिक इतिहास दर्ज है, फिलहाल पुलिस ने अपराधी बृजेश कुमार कामत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह में अपराध की योजना बनाते चार अपराधकर्मी हथियार के साथ गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some


















































