Jamshedpur : गोविंदपुर में फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा, देशी पिस्टल व जिंदा गोली बरामद

जमशेदपुर :  गोविंदपुर थाना क्षेत्र में विगत 21 दिसंबर को हुई फायरिंग मामले में फरार व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. दरअसल यह घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कृष्ण नगर में घटित हुई थी जहां वीरेंद्र महतो नामक व्यक्ति के पांव में गोली लगी थी. यह घटना एक पार्टी के दौरान हुई थी. इस मामले में बृजेश कुमार कामत नामक व्यक्ति फरार चल रहा था. जिसे पुलिस ने जाल बिछाकार गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्त में आए अपराधी के पास से एक देशी पिस्तौल तथा एक जिंदा गोली भी जब्त किया गया हैँ, गिरफ्त में आए अपराधी का पूर्व में भी गोविंदपुर थाना में आपराधिक इतिहास दर्ज है, फिलहाल पुलिस ने अपराधी बृजेश कुमार कामत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह में अपराध की योजना बनाते चार अपराधकर्मी हथियार के साथ गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

Spread the love

Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time