Jamshedpur : पुरानी रंजिश का शिकार हुआ विजय तिर्की, राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लंगड़ा आजाद समेत सात नामजद के खिलाफ FIR 

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के हारूडीह गांव स्थित स्वर्णरेखा नदी के किनारे मुर्गा पाड़ा में हुए हिस्ट्रीशीटर अपराधी विजय तिर्की (42) हत्याकांड में राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कई अपराधी शामिल है। चांडिल पुलिस ने इस मामले में घर से बुलाकर ले जाने वाले तथा रेकी करने वाले शहनवाज को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा थी, जिसकी साजिश मानगो, साकची और आजादनगर के अपराधियों ने मिलकर रची थी। गोली चलाने वाले आरोपी मानगो इलाके से जुड़े बताए जा रहे है। इस मामले में चांडिल थाना में मृतक की पत्नी शिवानी तिर्की के बयान पर कई लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में साकची निवासी लंगड़ा आजाद, वारिश कॉलोनी का मोनू उर्फ मोहम्मद शाहनवाज, आजाद बस्ती के डाबर और तारीक, कपाली का कलीम, रड़गांव का छोटू लंगड़ा उर्फ अफसर आलम तथा चौड़ा राजू उर्फ अब्दुल अंसारी को आरोपी बनाया गया है। लंगड़ा आजाद को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 6 अप्रैल 2023 को मानगो चेपापुल के पास लंगड़ा आजाद को गोली मारी गई थी। इस घटना में विजय तिर्की की भूमिका होने का शक था। इसी घटना का बदला लेने के उद्देश्य से उसकी हत्या की साजिश रची गई। इस योजना में डाबर, लंगड़ा आजाद, तारीक और कलीम शामिल थे, जबकि डाबर ने पूरी घटना के लिए आर्थिक मदद की जिम्मेदारी संभाली थी। साजिश के तहत मोनू उर्फ शाहनवाज विजय तिर्की को बहाने से मुर्गा पाड़ा लेकर गया। वहां पहले से घात लगाए शूटर भीड़ में मौजूद थे। मौका मिलते ही कलीम, तारीक और एक अन्य आरोपी ने विजय तिर्की पर गोलियां चला दीं। वारदात के दौरान शाहनवाज आसपास रहकर रेकी कर रहा था, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद भागने के क्रम में तारीक के चेहरे पर बंधा गमछा खुल गया, जिससे उसकी पहचान हो गई। इसी अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने पूरे हत्याकांड की कड़ियां जोड़ीं और मामले में इनकी संलिप्तता उजागर की। फिलहाल सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। चांडिल थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ ने बताया कि यह हत्या आपसी दुश्मनी का परिणाम है और जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं, गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद विजय तिर्की का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : NH-18 पर मौत का तांडव, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Breaking : सोनारी बिंदल मॉल के पास फायरिंग से फैली सनसनी, चार घायल, TMH में चल रहा है इलाज

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। मारपीट के बाद एक गुट के युवकों…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time