Baharagoda : NH-18 पर मौत का तांडव, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

  • सड़क हादसे में युवक की मौके पर मौत, चालक फरार
  • हादसे की खबर से गांव में मातम, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 18 (NH-18) पर स्थित ‘ओम स्टोर’ के पास एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजलाबांध निवासी चंदन माईती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चंदन किसी काम से बाहर निकले थे और एनएच-18 पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि चंदन को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड सरकार पर पोषाहार बंद करने का आरोप, जे पी पांडेय बोले- कुपोषण की स्थिति विस्फोटक

गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखा और शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, घाटशिला भेजने की तैयारी की। चंदन की मौत की खबर जैसे ही राजलाबांध गांव पहुंची, पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। हंसता-खेलता युवक अचानक मौत का शिकार हो गया, जिससे परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि NH-18 पर लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Spread the love

Related Posts

Potka : चेन्नई में मजदूर की मौत, परिजनों से मिलीं दुखनी सोरेन, मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा

पोटका : पोटका प्रखंड की पोटका पंचायत अंतर्गत पोटका गांव निवासी स्वर्गीय दशरथ मुंडा (28) का विगत दिनों चेन्नई में कार्य के दौरान असामयिक निधन हो गया। आर्थिक तंगी के…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में ट्रक-ट्रेलर में जोरदार टक्कर, थाना प्रभारी की त्वरित कार्रवाई से बची ड्राइवर की जान

सड़क पर बिखरा अलकतरा साफ कराकर बहाल कराया आवागमन बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर रॉयल मिंट होटल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time