Chandil : नीमडीह में शौच करने जा रहे युवक पर हाथी ने किया हमला, गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती 

गांव में 15 हाथियों का झुंड है मौजूद, ग्रामीणों में दहशत

चांडिल : नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के हुंडरू-पाथरडीह गांव के पास तालाब किनारे शौच करने जा रहे 35 वर्षीय युवक कोकिल सिंह को जंगली हाथी ने पटक कर घायल कर कर दिया. उसके सिर में गंभीर चोट है. घटना गुरुवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद वन वनपाल राणा प्रताप महतो हुंडरू-पाथरडीह पहुंचे तथा घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल युवक को नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया. प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया. घायल युवक हुंडरू-पाथरडीह का रहने वाला है. वन विभाग ने इलाज के लिए घायल युवक के घरवालों को फिलहाल पांच हजार रुपया नगद दिया है. गांव के पास 15 हाथियों का झुंड मौजूद है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

इसे भी पढ़ें : Adityapur : झामुमो की विधानसभा स्तरीय बैठक में संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time