Jamshedpur : कैरव गांधी लापता मामले में विधायक मंगल कालिंदी ने दिलाया परिजनों को भरोसा

  • मंत्री से करवाई पिता देवांग गांधी की बात

जमशेदपुर : शहर के प्रतिष्ठित उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के लापता होने की खबर से पूरे जमशेदपुर में चिंता का माहौल है। शनिवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी देवांग गांधी के आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ से देवांग गांधी की फोन पर बातचीत करवाई। मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और उचित कार्रवाई की जा रही है। विधायक मंगल कालिंदी ने कोल्हान डीआईजी से भी बात कर मामले की प्रगति की जानकारी ली और जल्द कैरव गांधी की तलाश करने को कहा।

इसे भी पढ़ें : Gua : टाटा स्टील कर्मी से जबरन इस्तीफा लेने का आरोप, कोर्ट में मामला विचाराधीन

मंत्री ने दिलाया परिजनों को भरोसा, अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

विधायक मंगल कालिंदी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि वारदात को अंजाम देने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार इस विषय में गंभीर है और प्रशासन लगातार काम कर रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हैं। विधायक ने विश्वास दिलाया कि जल्द ही लापता कैरव गांधी को खोज निकाला जाएगा और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। इस घटना को लेकर शहरवासियों में भी चिंता और आक्रोश का माहौल है, वहीं प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : SSP से मिले कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी, कहा- अपराधियों पर हो सख्ती, निर्दोष नागरिकों के साथ बल प्रयोग अनुचित

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शहर…

Spread the love

Jamshedpur : बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 युवक घायल, 11 राउंड गोलियां चलने से मचा हड़कंप

तीन अज्ञात अपराधियों ने रेस्टोरेंट में घुसकर युवकों को बनाया निशाना, वारदात के बाद मॉल परिसर में मची भगदड़; डीआईजी और एसएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा जमशेदपुर : सोनारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time