Jamshedpur : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा और नेताजी जयंती का भव्य आयोजन

  • न्यायिक पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने एक साथ की पूजा-अर्चना, महाभोग का वितरण
  • सरस्वती पूजा और भजन संध्या से भक्तिमय हुआ न्यायालय परिसर

जमशेदपुर : माघ मास की बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में विद्या की देवी माँ सरस्वती की भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन संध्या का भी विशेष कार्यक्रम रखा गया, जिससे पूरा न्यायालय परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। पूजा-अर्चना में न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मियों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया। विधिवत पूजा के पश्चात महाभोग का वितरण किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में उपस्थित अधिवक्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान माँ शारदे से ज्ञान, विवेक और न्याय के मार्ग पर चलने की कामना की गई।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : सिद्धू कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल केडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे उपस्थित

इसी दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय अरविंद पांडेय, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अजीत कुमार सिंह, अतिरिक्त न्यायाधीश धीरज कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन माननीय राजेश कुमार शुक्ला, जमशेदपुर जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सह महासचिव रहे अधिवक्ता लाला अजीत कुमार अंबष्ट, वर्तमान अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन सहित पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं मिथिलेश सिंह, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार झा, राजीव रंजन, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, केशव सिंह, संजीव कुमार झा, संजीत कुमार गुप्ता समेत हजारों अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने माँ सरस्वती की पूजा कर नेताजी के आदर्शों को नमन किया और महाप्रसाद का आनंद लिया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डीएफओ शबा आलम अंसारी ने किया ‘निःशुल्क समर कैंप’ के पोस्टर का विमोचन

जमशेदपुर : जमशेदपुर वन प्रमंडल और नाट्य ट्रस्ट ‘गीता थिएटर’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले आगामी ‘निःशुल्क समर कैंप’ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को अनुमंडलीय वन…

Spread the love

Jamshedpur : हल्की बारिश में बामनगोड़ा में फ्लाई ऐश युक्त गंदा पानी दर्जनों घरों में घुसा

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड़ अंतर्गत बामनगोड़ा पूर्वी कालीमाटी पंचायत में मेन रोड़ के आधा दर्जनों घरों में फ्लाई ऐश युक्त गंदा पानी घुस गया। हल्की बारिश में ही यह स्थिति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time