Jadugoda : सिद्धू कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल केडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

  • विद्या की देवी की आराधना में जुटे छात्र-छात्राएं, विद्यालय परिसर हुआ भक्तिमय
  • 44 वर्षों से चली आ रही पूजा करने की परंपरा

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के नरवापहाड़ स्थित सिद्धू कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल केडो में शुक्रवार को विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। विद्यालय में वर्ष 1982 से सरस्वती पूजा की परंपरा चली आ रही है। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। पूजा कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की। विद्यालय के प्राचार्य बनवारी दास, दसमत किस्कू एवं दुलू राम सरदार ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभ होता है और ज्ञान, विवेक व संस्कारों का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें : Gua : रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न

प्राचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझने और निरंतर ज्ञानार्जन के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। पूजा के दौरान विद्यालय में सांस्कृतिक और धार्मिक माहौल देखने को मिला, जिससे बच्चों में उत्साह और उमंग का संचार हुआ। पूजा-अर्चना के पश्चात सभी छात्र-छात्राओं के बीच भोग व प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य बनवारी दास, जयति मुंडा, सुशील कुमार, मुरारी मोहन भक्त, दुलू राम सरदार, रजनीकांत महतो, अर्धेंदु कुंभकार, आशा महतो, राजन मुर्मू, सुबोध कुमार मुंडा, दसमत किस्कू, सुरजीत कुमार महतो, तारापद गोप सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time