पोटका : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में शुक्रवार मां सरस्वती का पूजन पूरे समर्पण, श्रद्धा भक्ति भाव और विधि-विधान से किया गया। इस अवसर पर सभी विभाग के व्याख्याता और विद्यार्थी मौजूद रहे। इस दौरान मां सरस्वती की पावन उपस्थिति के प्रतीकात्मक स्वरूप बनी “वीणा” का भी उद्घाटन सह पूजन किया गया। यह पूजन कॉलेज के अध्यक्ष राम बचन ने सपत्नीक किया। इस अवसर पर सचिव गौरव बचन की भी उपस्थिति रही। सरस्वती पूजन की सभी व्यवस्था शैक्षणिक संस्थान के विद्यार्थियों के द्वारा की गई। पूजन के पश्चात् सभी लोगों के बीच प्रसाद और भोग का वितरण भी किया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा में लूट की योजना बनाते अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
There is no ads to display, Please add some



















































