Jamshedpur : कदमा में लूट की योजना बनाते अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जमशेदपुर :  कदमा थाना की पुलिस ने हथियार के साथ लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। 22 जनवरी की रात वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया रोड नंबर–04 की ओर हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात की नीयत से घूम रहे हैं। सूचना के आधार पुलिस ने छापामारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने कदमा फार्म एरिया स्टाफ क्वार्टर के पास 3 से 4 संदिग्धों को देखा, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। पीछा कर दो अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल भगत उर्फ छोटा लाल और ऋतिक सोय के रूप में हुई हैँ । तलाशी के दौरान राहुल भगत के पास से एक देसी कट्टा और ऋतिक सोय के पास से एक देसी पिस्टल, मैगजीन तथा पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, ये चारों आरोपी लूटपाट की योजना बना रहे थे। इससे एक दिन पहले, 21 जनवरी की रात, इसी इलाके में लूट की घटना को भी अंजाम दिया गया था, जिसको लेकर कदमा थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है। साथ ही अवैध हथियार रखने और अपराध की योजना बनाने के आरोप में भी अलग से केस दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी लूट, चोरी और गृहभेदन से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, ड्यूटी से घर लौटते वक्त हुआ हादसा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time