जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना के 200 मीटर की दूरी पर पिंकी होटल के पास एक शख्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. शख्स की पहचान उलीडीह रोड नंबर 5 के हयातनगर डिमना बस्ती निवासी सिराजुद्दीन अंसारी (35) के रूप में हुई है. वे जमशेदपुर में किराये के मकान में रहते थे. मृतक के छोटे भाई फयाज आलम ने बताया कि वह कांड्रा के स्पेक्ट्रा सुपर एलॉयज लिमिटेड कंपनी में गाड़ी चालक है. वहां से वे काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे. लौटते वक्त उलीडीह में रात 12 बजे के आसपास यह घटना हुआ है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे. राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और सिराजुद्दीन को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है. मृतक के चार बच्चे है. वह मूल रूप से छपरा का रहने वाला था.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्सकर्मी से 1.55 लाख की साइबर ठगी, एसबीआई का यूनो एप डाउनलोड करने के दौरान ठग ने जाल में फंसाया
There is no ads to display, Please add some



















































