Jamshedpur : टाटा मोटर्सकर्मी से 1.55 लाख की साइबर ठगी, एसबीआई का यूनो एप डाउनलोड करने के दौरान ठग ने जाल में फंसाया

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत हाउसिंग कॉलोनी निवासी चित्तरंजन स्वाई से 1.55 लाख की साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में चित्तरंजन ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दी है. चित्तरंजन टाटा मोटर्स कर्मचारी है. उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को वे मोबाइल पर एसबीआई बैंक के यूनो एप को डाउनलोड कर रहे थे. इसी दौरान एक व्यक्ति ने खुद को यूनो का ब्रांच मैनेजर बताते हुए अपना नाम सुनील कुमार बताया. जिसके बाद उसने चितरंजन स्वाइ का खाता नंबर और एटीएम कार्ड का नंबर मांगा और एक लिंक आया जिसपर उन्होंने क्लिक किया.गुरुवार की सुबह जब वे अपना एलआइसी का पैसा जमा करने के लिए मोबाइल चेक किया तो पता चला कि साइबर गिरोह ने उनके खाता से एक बार 95 हजार रुपये और दूसरी बार 60 हजार रुपये की निकासी कर ली है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ईस्ट प्लांट बस्ती में पेयजल और बुनियादी सुविधाओं को लेकर टाटा स्टील से मुलाकात


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : टाटा डीएवी नोवामुंडी में ‘मिशन लाईफ’ के तहत ई-कचरा जागरूकता एवं संग्रहण अभियान का समापन

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :  टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में सोमवार को शिक्षा मंत्रालय तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित ‘मिशन लाईफ’ ई-कचरा जागरूकता एवं संग्रहण अभियान…

Spread the love

Jamshedpur : सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची के एफडीपी प्रोग्राम में कुलपति प्रो इला कुमार मुख्य अतिथि के रूप में हुईं सम्मिलित, AI मैपिंग के लिए कुलपति को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जमशेदपुर : सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची एवं JSFDA,डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन एवं झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक AI एवं ML…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time