Chandil : देवलटांड़ तालाब से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

  • ईचागढ़ थाना क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाली घटना, पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का होगा खुलासा

चांडिल : चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत देवलटांड़ गांव स्थित गोपाल तालाब से गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में शव देखे जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना ईचागढ़ थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बजरंग महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकालवाया। शव की पहचान बासाहातु टोला रोगली निवासी करीब 50 वर्षीय नर्सिंग पातर के रूप में की गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ईस्ट प्लांट बस्ती में पेयजल और बुनियादी सुविधाओं को लेकर टाटा स्टील से मुलाकात

गोपाल तालाब में शव मिलने से गांव में शोक का माहौल

पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर शव की पहचान कराई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि मृतक नर्सिंग पातर होटल आदि में काम कर अपना जीवन यापन करता था। उन्होंने कहा कि मृतक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं रहती थी और वह परिवार से अलग अकेले रहता था। उसके कोई बाल-बच्चे नहीं थे, जिस कारण वह अधिकतर समय अकेले ही रहता था।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण बनाने हेतु शांति समिति और थाना की अहम बैठक

पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि नर्सिंग पातर की मौत दो से चार दिन पहले हुई होगी और संभवतः वह तालाब में डूब गया होगा। हालांकि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक तालाब तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वह थाने को सूचित करें।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बागबेड़ा में हथियार के साथ अपराधकर्मी अनुप बंगाली गिरफ्तार, 17 से अधिक मामलों में रहा है आरोपी

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के वायरलेस मैदान में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप चक्रवर्ती…

Spread the love

Muri : मुरी से दो अज्ञात व्यक्ति ले उड़े बेलोनो कार, कार मालिक ने पुलिस से बरामदगी की लगायी गुहार

मुरी : मुरी स्टेशन परिसर स्थित टेम्पो स्टैंड के पास से बीती रात दो अज्ञात व्यक्ति धोखा देकर एक सफेद बेलोनो कार लेकर फरार हो गए। कार मालिक रोशन महतो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time