Jamshedpur : मानगो नगर निगम वार्ड 21 से मोहम्मद शमशेर ने ठोकी दावेदारी, किया नामांकन दाखिल

  • नामांकन के बाद समर्थकों में दिखा उत्साह, विकास के मुद्दों को बनाया चुनावी आधार

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र के बादाम सही रोड नंबर 7 स्थित वार्ड संख्या 21 से मोहम्मद शमशेर ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। समर्थकों ने नारेबाजी कर उनका उत्साह बढ़ाया और जीत का भरोसा जताया। नामांकन के बाद मोहम्मद शमशेर ने क्षेत्र की जनता से समर्थन और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और वार्ड की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का आशीर्वाद मिला तो वे वार्ड की आवाज नगर निगम तक मजबूती से पहुंचाएंगे।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : यूसील नरवापहाड़ में पेसा एक्ट नियमावली पर जागरूकता सम्मेलन आयोजित

बुनियादी समस्याओं के समाधान का किया वादा

मोहम्मद शमशेर ने कहा कि वार्ड संख्या 21 में साफ-सफाई की बदहाल स्थिति, पेयजल संकट, जर्जर नालियां, खराब सड़कें, स्ट्रीट लाइट की कमी, पिच रोड का अभाव, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं आम जनता के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई हैं। यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो इन सभी बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने ईमानदारी, पारदर्शिता और पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। साथ ही महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उनके नामांकन के बाद वार्ड 21 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : भाजपा बहरागोड़ा मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और जन समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

बहरागोड़ा : शुक्रवार को बहरागोड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष…

Spread the love

Jamshedpur : बंगाल में हार के बाद ममता को अब आई ‘इंडिया’ गठबंधन की याद : महेंद्र कुमार पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी को अब ‘ इंडिया ‘ गठबंधन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time