Potka : बचपन से भक्ति का अभ्यास कराना हर माता-पिता का कर्तव्य – गोविंद दास शास्त्री

  • मुहूलड़िहा गांव में श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस ध्रुव चरित्र और प्रह्लाद भक्ति का वर्णन

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के मुहूलड़िहा गांव में श्री श्री राधा गोविंद भागवत सेवा संघ, दक्षिण पोटका की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा भक्ति सह ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस सोमवार को भक्ति और ज्ञान से ओत-प्रोत प्रवचन हुआ। कथा की शुरुआत शाम चार बजे भागवत भगवान की आरती, मंगलाचरण एवं संकीर्तन के साथ की गई। कथावाचक गोविंद दास शास्त्री जी महाराज ने उत्तानपाद के वंश में ध्रुव चरित्र की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि सौतेली मां सुरुचि के अपमान के बावजूद माता सुनीति ने धैर्य और संयम नहीं खोया, जिससे परिवार एक बड़े संकट से बच सका। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज को बचाए रखने के लिए धैर्य, सहनशीलता और संयम अत्यंत आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें : Potka : नान्दुप मागे पर्व पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि

प्रह्लाद भक्ति और नरसिंह अवतार का भावपूर्ण वर्णन

कथावाचक ने आगे ध्रुव की कठोर तपस्या द्वारा श्रीहरि को प्रसन्न करने की कथा सुनाते हुए कहा कि भक्ति के लिए कोई आयु सीमा नहीं होती। हर माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को बचपन से ही भक्ति का अभ्यास कराएं, क्योंकि बाल्यावस्था कच्ची मिट्टी के समान होती है, जिसे जैसा चाहे वैसा आकार दिया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि श्रीमद् भागवत में पाप से मुक्ति के लिए श्रेष्ठ उपाय के रूप में प्रायश्चित का उल्लेख किया गया है। कथा के दौरान हिरण्यकशिपु के अहंकार, भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति, भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार, हिरण्यकशिपु वध एवं प्रह्लाद की रक्षा का भावपूर्ण चित्रण किया गया। आयोजक मंडली द्वारा कथा के अनुरूप आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन कर भक्तों को कथा के सार तत्वों से अवगत कराया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया।

Spread the love

Related Posts

West Medinipur : विश्व कविता दिवस पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में रक्तदान, बाल दान समेत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 मेदिनीपुर :  विश्व कविता दिवस के अवसर पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में विद्यासागर स्मृति मंदिर में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिवंगत आवृत्ति कलाकार अनुभव…

Spread the love

Jamshedpur  : मानगो अंचल के बड़ाबांकी में सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरों पर, ग्रामीणों ने अपर उपायुक्त से की शिकायत

जादूगोड़ा : जमशेदपुर  के मानगो अंचल के बड़ाबांकी पंचायत अंतर्गत  गुरमा गांव में इन दिनों सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री जोरो पर है। इसे देखते हुए स्थानीय ग्रामीण सक्रिय व सतर्क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time