Municipal Elections : बलबीर कौर ने जुगसलाई में पदयात्रा कर मांगे वोट, जन समर्थन से जीत का किया दावा

जमशेदपुर  :  जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में चेयरमैन पद की प्रत्याशी (सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी) बलबीर कौर ने अपने सहयोगियों के साथ बृहस्पतिवार को नगर परिषद क्षेत्र में पदयात्रा कर लोगों से समर्थन मांगा. पदयात्रा का प्रारंभ गौशाला चौक स्थित कार्यालय से हुआ जो गुरुद्वारा रोड,बाटा चौक, रेलवे फाटक रोड होते हुए गौशाला रोड पहुंची. इस दौरान प्रत्याशी स्थानीय लोगों एवं स्थानीय दुकानदारों से मिली तथा आशीर्वाद मांगा. क्षेत्र के मतदाताओॆं ने बलबीर कौर को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. साथ ही उन्होंने समाजसेवी दीपक भालोठिया से भी मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद मांगा.

चुनाव प्रचार करती अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बलबीर कौर व अन्य

स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों में बलवीर कौर के प्रत्याशी बनाए जाने से लोगो में काफी उत्साह देखने को मिला. सभी ने सरदार शैलेन्द्र सिंह के 40 वर्षों से समाज के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उनका जोरदार समर्थन किया और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. मौके पर बलबीर कौर ने कहा कि जुगसलाई की जनता का प्यार व स्नेह उन्हें मिल रहा है. जन समर्थन की बदौलत उन्होंने जीत का दावा किया.  मौके पर बलबीर कौर के साथ उनके पति समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह, बृज तिवारी, नंदलाल साहू, अजय कुमार पांडे, रवि शंकर तिवारी, सुनील गुप्ता, दिलीप गुप्ता, गुरमुख सिं,ह मनोज साहू, मनजीत सिंह,अमृतपाल सिंह,मिट्ठू अग्रवाल, कमर सुल्ताना, मोहम्मद फिरोज,वीरेंद्र तिवारी,राजा सिंह, अंशु परिहार,सूरज प्रताप सिंह,अमन सिंह,विवेक सिंह, सनी सिंह, अवतार सिंह राजा,रेनू आहूजा, कृष्णा पत्र, विक्की सिंह, रोजी कौर, नीतू कुमारी, यशपाल कौर, सिल्लू सिंह आदि कई लोग शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष की सीट जीतकर हेमंत सोरेन की झोली में डालूंगा : हिदायतुल्लाह खान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jhargram : जनता के बीच पहुंचे विधायक, चाय पर चर्चा में सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

झाड़ग्राम : लोगों की समस्याओं और शिकायतों को करीब से जानने के लिए झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने मंगलवार सुबह विधानसभा क्षेत्र के 9 नंबर वार्ड में ‘चाय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time