Jamshedpur : साकची में जीण माता परिवार का 20वां वार्षिक महोत्सव 17 मार्च को

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर का 20वां वार्षिक महोत्सव 17 मार्च मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दोपहर में मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ और संध्या में भजनों की अमृत वर्षा होगी। महा मंगल पाठ में 1500 से अधिक महिलाएं शामिल होगी। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष तुलसी खेमका और संस्थापक शंभू खन्ना ने आज संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि होली के बाद महा मंगल पाठ का कूपन का वितरण पहले आओ पहले पाओं की तर्ज पर वितरण शुरू कर दिया जायेगा। मंगल पाठ का वाचन करने के लिए सूरत से सुरभि बिरजूका को आमंत्रित किया गया हैं। साथ ही शाम के भजनों के लिए आमंत्रित कलाकार जयपुर से रविश सोनी, सोनम सोनी और मास्टर गुरू सोनी आ रहे हैं। साज पर कोलकात्ता के प्रताप शर्मा की म्यूजिकल गु्रप टीम रहेगी। इस धार्मिक अनुष्ठान का मंच संचालक स्थानीय कलाकार महावीर अग्रवाल करेंगें। इसे सफल बनाने में जीण माता परिवार के सभी सदस्य लगे हुए है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई ससम्मान विदाई, उपायुक्त ने मंगलमय जीवन की कामना की

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संपर्क कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल के नेतृत्व में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई…

Spread the love

Jamshedpur : अंबेडकर जयंती पर बोले विधायक सरयू राय, आज जो भी लोग सत्ता में हैं, उनकी नियत सही रहेगी तो संविधान सही काम करेगा 

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि भारतीय संविधान लचीला है। इसमें 100 से ज्यादा संशोधन हो चुके हैं। देश के आजाद होने के बाद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time