Jamshedpur: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की जिला कार्यसमिति बैठक में नए सिरे से चुनाव कराने का निर्णय

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक राकेश साहू कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में रहेंगे कार्यरत

जमशेदपुर : साकची स्थित गुप्ता लॉज में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला पर्यवेक्षक एवं कार्यसमिति के छह सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष राकेश साहू, महामंत्री पप्पू कुमार साहू, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, तथा सदस्य डॉ. ऋषिकेश कुमार, द्वारिका प्रसाद और प्रमोद गुप्ता शामिल थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान कार्यसमिति को भंग कर नए सिरे से चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए चुनाव पर्यवेक्षक की घोषणा की जाएगी, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यह भी तय किया गया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक राकेश साहू कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहेंगे। निर्णय के अनुसार, कार्यवाहक अध्यक्ष सभी कार्य पर्यवेक्षक समिति से परामर्श के बाद ही करेंगे। बैठक में 2020 से 2025 तक का ऑडिट रिपोर्ट भी प्रस्तुत किया गया, जिसे जमा कर दिया गया है। अंतिम वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में आजीवन सदस्यता रजिस्टर, जाति प्रमाण पत्र निर्गत विवरण, बैंक खातों एवं एफडी का ब्यौरा भी साझा किया गया। समिति ने बताया कि कुल तीन एफडी 1.5 लाख, 1 लाख और 1.62 लाख रुपये की जमा हैं। बैंक खाते में 28,713 रुपये थे, जिसमें से 3,000 रुपये का चेक सीए के नाम जारी किया गया, जिससे शेष राशि 25,713 रुपये सुरक्षित है। संचालन समिति प्रमुख प्रमोद गुप्ता ने बताया कि चुनाव संचालन समिति की घोषणा एक सप्ताह के भीतर की जाएगी, जिसके बाद चुनाव की तिथि निर्धारित होगी। उन्होंने कहा कि पूरा लेखा-जोखा पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत किया गया है और भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के खिलाफ किसी भी प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति में कार्रवाई संचालन समिति द्वारा की जाएगी। बैठक में सभी सदस्यों ने समाजहित में पारदर्शी चुनाव और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राजीव रंजन ने पदभार ग्रहण किया, बताया सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना है प्राथमिकता

Spread the love

Related Posts

Workshop : डालसा की ओर से वाहन दुर्घटना दावा पर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन, दुर्घटना होने के बाद 60 दिनों में जांच रिपोर्ट समर्पित करना अनिवार्य

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से शनिवार को लोक अदालत हॉल में वाहन दुर्घटना दावा (एमएसीटी) को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में…

Spread the love

Jamshedpur : जिले में मार्च में हुई 48 सड़क दुर्घटनाएं, प्रशासन ने तेज रफ्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव को बताया हादसों का प्रमुख कारण

यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम पर हुई गहन चर्चा जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में शनिवार को यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time