Jamshedpur : उत्कृष्ट सेवा के लिए जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक को मिला सम्मान , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित

जमशेदपुर : रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित किया गया।
गौरतलब हो कि विगत थर्ड मार्च को संस्थापक दिवस के अवसर पर जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक के सहयोग से रक्तदान के क्षेत्र में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा कीर्तिमान स्थापित किया गया था। सर्वाधिक 3140 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था। फलस्वरूप टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा शनिवार को जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक के सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह में जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के हाथों ब्ल्ड बैंक के तमाम पदाधिकारियों , कर्मचारियों, पारा मेडिकल स्टाफ तथा चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक की चेयरपर्सन एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रुचि नरेंद्रन ने कहा कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर के सिंह जमशेदपुर ब्लड बैंक के सभी स्टाफ को उनके कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इससे उत्साह बढ़ता है। यह एक अच्छी पहल है। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन रक्तदान के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है इसे इसे आगे भी जारी रखा जाना चाहिए।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक के सहयोग के प्रति आभार जताया। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि जमशेदपुर ब्ल्ड की सेवा वाकई काबिले तारीफ है। जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक अपनी सहयोग एवं सेवा से अलग पहचान बनाने में कामयाब हुआ है। इसके लिए पूरी टीम बधाई के पात्र है।
इस दौरान जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की चेयरपर्सन रूचि नरेंद्रन , सचिव नलिनी राममूर्ति, जीएम संजय चौधरी, टाटा मोटर्स के डीजीएम सीएसआर एलेन जोसेफ, वरीय प्रबंधक ईआर आंचल सिंहा , यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह , यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा ब्ल्ड बैंक के कर्मचारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 3.18 लाख केस का हुआ निष्पादन, 8.16 करोड़ रुपये की राजस्व की हुई प्राप्ति


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time