West Singhbhum: लीज क्षेत्र के बाहर अवैध खनन, शिवांश स्टील प्राइवेट लिमिटेड पर मामला दर्ज

गुवा: बड़ाजामदा के शिवांश स्टील प्राइवेट लिमिटेड पर अपने लीज क्षेत्र से बाहर अवैध लोह अयस्क खनन करने का मामला दर्ज किया गया है. खान निरीक्षक निखिल दास ने इस संबंध में बड़ा जामदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

 

निरीक्षण में सामने आई गड़बड़ी

28 जनवरी 2025 को जिला खनन पदाधिकारी मेघवाल टुडू ने शिवांश स्टील के लीज क्षेत्र का निरीक्षण किया. जांच के दौरान पाया गया कि अनुज्ञप्ति क्षेत्र की सीमा के बाहर अवैध रूप से खनन किया गया था.

 

खनन राजस्व को नुकसान

प्राथमिकी में कहा गया कि इस अवैध खनन के जरिए लोह अयस्क की चोरी कर व्यापार किया गया, जिससे सरकारी खनन राजस्व की क्षति हुई. इसके साथ ही सरकारी संपत्ति की चोरी का भी आरोप लगाया गया है.

 

कानूनी कार्रवाई

इस कृत्य को खान अधिनियम 1957 के तहत उल्लंघन मानते हुए मामला दर्ज किया गया है. प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई की तैयारी में है.

 

इसे भी पढ़ें:  Jamshedpur : वरिष्ठ नागरिकों को बजट से हुई निराशा – जेपी पांडेय

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गोविंदपुर के राजेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, गोविंदपुर थाने में परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख…

Spread the love

Jamshedpur : मिर्जाडीह तालाब एवं सार्वजनिक रास्ते को मुक्त कराने की मांग, जेएचआरएएस ने आयुक्त को सौैंपा मांग पत्र

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह गांव में तालाब की भराई एवं सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण के मामले को लेकर झारखंड ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (जेएचआरएएस) ने कोल्हान प्रमंडल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time