Patamada : बांगुड़दा फुटबॉल मैदान में वीर शहीद बिरसा स्मृति रक्षा कमिटी बांगुडदा ने शनिवार को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया . ग्राम प्रधान अश्वनी सिंह ने किक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. जानकारी देते हुए कमिटी के अबोध कालिंदी ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल में मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, विशिष्ट अतिथि पार्षद खगेन चंद्र महतो, उप प्रमुख श्रीदेवी माझी, विधायक प्रतिनिधि चंद्र शेखर टुडू, सुभाष कर्मकार, समाजसेवी सुदीप महतो, प्रखंड अध्यक्ष अश्वनी महतो शिरकत करेंगे. इस दौरान अबोध कालिंदी, चेतन कर्मकार, विश्वनाथ माझी, मंटू महतो, राजेश सिंह, दिगम्बर सिंह, श्रीकांत सिंह, अर्जुन महतो, प्रभाष महतो, तन्मय रजवाड़, सुब्रत महतो, गोपाल महतो, लालचंद आदि उपस्थित थे. खेल 16 टीमों के बीच खेला जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: पशु स्वास्थ्य और उत्पादकता वृद्धि के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन
There is no ads to display, Please add some



















































