गम्हरिया: गम्हरिया के विजयनगर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान भक्ति महायज्ञ का समापन शनिवार को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ हुआ. अनुष्ठान के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति और सेवा में भाग लिया.
जागरण रात्रि में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
समापन से पूर्व 31 जनवरी की रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें कथा वाचक ज्योतिर्मयानंद जी महाराज के प्रवचनों को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की सीख
महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के संपूर्ण जीवनचरित पर प्रकाश डालते हुए उसकी गूढ़ शिक्षाओं को समझाया. उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी.
पूर्णाहुति व भंडारे के साथ समापन
1 फरवरी शनिवार को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ यह आध्यात्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ. भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया और भक्ति रस में सराबोर हो गए.
इसे भी पढ़ें: West Singhbhum: लीज क्षेत्र के बाहर अवैध खनन, शिवांश स्टील प्राइवेट लिमिटेड पर मामला दर्ज
There is no ads to display, Please add some



















































