Jamshedpur : असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कुलवंत सिंह बंटी ने दिलीप सैकिया को दी बधाई, हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास के नए युग का जताया विश्वास

जमशेदपुर :  भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड के पूर्व प्रभारी एवं असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि असम की देवतुल्य जनता ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताते हुए प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा कल लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, जो पूरे पूर्वोत्तर सहित देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है। इसी ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने हेतु भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी असम पहुंच चुके हैं।
कुलवंत सिंह बंटी ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshrdpur : बीपीएम हाई स्कूल में आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों पर आधारित ‘विशेष मॉक ड्रिल’ का आयोजन

Spread the love

Related Posts

Potka : ब्रेन मलेरिया से छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, निदान क्लिनिक को नोटिस

दस्तावेज नहीं दिखा सके फार्मासिस्ट, दो दिनों में जवाब देने का निर्देश पोटका : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा लख्खी सरदार की ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Bahragora : मांगड़ोसोल में याद किए गए झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम, छठी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के मांगड़ोसोल गांव में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को सुरेंद्रनाथ हांसदा की अध्यक्षता में अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time