Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा मुक्त अभियान के तहत किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टाटिबा गांव के समीप जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में छापेमारी कर 2 से 3 अवैध महुआ शराब भट्ठियों को नष्ट किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टाटिबा के आसपास जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर संचालित अवैध भट्ठियों का पता लगाया, जहां प्लास्टिक ड्रमों में जावा महुआ तैयार कर शराब बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जावा महुआ को नष्ट कर दिया तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त प्लास्टिक ड्रम, बर्तन, चूल्हे और अन्य उपकरणों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस की अचानक कार्रवाई से अवैध कारोबारियों को भागने का मौका तो मिला, लेकिन वे अपना सामान नहीं बचा सके। पुलिस का दावा है कि कारोबारियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस अभियान से शराब माफियाओं को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। क्षेत्र में लगातार चल रहे नशा विरोधी अभियान के कारण पुलिस की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अवैध शराब का कारोबार युवाओं को नशे की ओर धकेल रहा था और इससे सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा था। लोगों ने उम्मीद जताई कि पुलिस की सख्ती से इस अवैध धंधे पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने यह भी पाया कि शराब भट्ठियों के आसपास बड़ी मात्रा में जंगल से काटकर लाई गई लकड़ियां जमा थीं, जिनका उपयोग शराब निर्माण में किया जा रहा था। पुलिस ने इन लकड़ियों को भी नष्ट कर दिया। अधिकारियों का मानना है कि अवैध शराब निर्माण न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सारंडा के वन क्षेत्र और पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा मुक्त अभियान के तहत अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें : Gua : सारंडा घाटी में बस और पिक-अप में सीधी टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, चालक यात्री बाल-बाल बचे


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

जमशेदपुर :  दो दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन-2026  का आयोजन 21 एवं 22 सितंबर 2026 को एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय, पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा माय भारत…

Spread the love

Jamshedpur : संघ शताब्दी वर्ष में अधिकतम शाखा विस्तार का संकल्प, जमशेदपुर विभाग में विशेष कार्य योजना हुई तैयार

27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक सभी मोहल्लों, खंडों एवं गांवों में शाखाएं लगाने का चलेगा विशेष अभियान जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर झारखंड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time