Bahragora : विकास की नई उड़ान: बहरागोड़ा में आधुनिक गोदाम गृह और संपर्क सड़क का शिलान्यास

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए बुधवार को विधायक समीर मोहंती ने पाथरी और मौदा पंचायत को दो बड़ी सौगातें दीं। पाथरी गांव में पुराना लैम्पस भवन के समीप सहकारी विकास परियोजना के अंतर्गत 500 मीट्रिक टन (एमटी) क्षमता वाले आधुनिक गोदाम गृह के निर्माण कार्य का विधायक ने विधिवत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र के किसानों और छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता है, जिसके लिए हर पंचायत में लैम्पस (LAMPS) को पूरी तरह सक्रिय किया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर अनाज के भंडारण और व्यापार में अभूतपूर्व सुधार होगा।साथ ही विधायक ने मौदा पंचायत  अंतर्गत विधायक निधि से बनने वाली नई संपर्क सड़क का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। एक ही दिन में महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की शुरुआत होने से दोनों पंचायतों के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस शिलान्यास समारोह को सफल बनाने में मदन मन्ना, आसित मिश्रा, मिंटू पाल, मुन्ना होता, रिंकू माईति, यदुपति राणा, राजीव लेंका और कान्हु बेरा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

इसे भी पढें : Jadugora : परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में आरटीई के तहत लौटरी से नौनिहालों का नामांकन का विरोध तेज, झामुमो नेता नै आंदोलन की दी चेतावनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

जमशेदपुर :  दो दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन-2026  का आयोजन 21 एवं 22 सितंबर 2026 को एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय, पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा माय भारत…

Spread the love

Jamshedpur : संघ शताब्दी वर्ष में अधिकतम शाखा विस्तार का संकल्प, जमशेदपुर विभाग में विशेष कार्य योजना हुई तैयार

27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक सभी मोहल्लों, खंडों एवं गांवों में शाखाएं लगाने का चलेगा विशेष अभियान जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर झारखंड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time