Gua : सारंडा घाटी में बस और पिक-अप में सीधी टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, चालक यात्री बाल-बाल बचे

गुवा : किरीबुरू-छोटानागरा मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। छोटानागरा थाना क्षेत्र के तितलीघाट और झाड़बेड़ा गांव के बीच स्थित सारंडा घाटी में एक यात्री बस और मोबिल समेत अन्य तरल पदार्थों से लदी पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक एवं सवार लोग सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। यात्री बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पिकअप वाहन भी गंभीर रूप से टूट गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही छोटानागरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। वहीं पिकअप वाहन समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर ही खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन घाटी के एक खतरनाक मोड़ पर तेज रफ्तार में थे। अचानक आमने-सामने आने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सके और टक्कर हो गई। गौरतलब है कि किरीबुरू-छोटानागरा मार्ग पर दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। विशेष रूप से सारंडा घाटी में तितलीघाट से सैडल गेट के बीच का हिस्सा दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता है। सड़क संकरी होने तथा कई अंधे मोड़ों के कारण सामने से आने वाले वाहनों का अनुमान लगाना कठिन हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन चालक अक्सर तेज गति से वाहन चलाते हैं और मोड़ों पर हॉर्न का उपयोग नहीं करते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाए जाएं, खतरनाक मोड़ों का चौड़ीकरण किया जाए तथा नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में किसी बड़े हादसे और जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें : Gua : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीआईएसएफ गुवा माइंस में योग कार्यक्रम आयोजित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time