बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित निर्माण सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सड़कों पर उतरकर जागरूकता रैली निकाली। मंदिरा सीट के नेतृत्व में निकली इस रैली ने पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया और अपनी गूंज से स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। हाथों में नशामुक्त समाज की अपील करती तख्तियां थामे युवाओं का जोश देखते ही बनता था। गगनभेदी नारों के साथ आगे बढ़ रही यह रैली वापस प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर एक संकल्प सभा में तब्दील हो गई, जहां युवाओं ने समाज को इस लत से आजाद कराने की कसम खाई। इस मौके पर युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए ट्रेनर जयंती महतो, अभिमन्यु गोंड, कौशल कुमार और सुषमा कुमारी सहित संस्थान के कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में नशा मुक्ति अभियान: बीडीओ और सीओ की मौजूदगी में कर्मियों ने ली नशा न करने की कसम
There is no ads to display, Please add some



















































