Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में झारखण्ड प्रभा के संपादक सुनील कुमार दे, परिषद के अध्यक्ष भवतारन मण्डल एवं सक्रिय सदस्य स्वपन कुमार मण्डल शामिल हुए।
प्रतिनिधिमंडल ने सरस्वती शिशु मंदिर हैंसल, इटापुकुर उच्च विद्यालय, जेएनबी सिजुलता, इदल उच्च विद्यालय तथा छोटानागपुर कॉलेज हैंसल का दौरा कर प्रधान शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान विद्यालय स्तर पर स्वरचित कविता, कहानी एवं लेख प्रतियोगिता आयोजित कराने का अनुरोध किया गया। प्रतियोगिता 15 जुलाई तक संपन्न कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों के नाम उनकी रचनाओं सहित 17 जुलाई तक परिषद को भेजने का आग्रह किया गया।
उत्कृष्ट रचनाओं का प्रकाशन ‘झारखण्ड प्रभा’ में किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों की अंतिम प्रतियोगिता 2 अगस्त 2026 को माताजी आश्रम, हाता में आयोजित होगी। वहीं सफल प्रतिभागियों को परिषद के वार्षिक उत्सव 11 अक्टूबर 2026 को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों ने परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें : Potka : तारा पब्लिक स्कूल में अनुशासन विषय पर भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के रक्तदान शिविर में 244 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।…

Spread the love

Muri : राहे प्रखंड में तीन विकास योजनाओं का विधायक अमित महतो की मौजूदगी में हुआ शिलान्यास

मुरी:  सिल्ली विधानसभा के राहे प्रखंड क्तीषेत्नर में तीन  विकास योजना का शिलान्यासविधायक अमित महतो की उपस्थिति में गांव के वृद्ध माताओं के हाथों से किया गया।जिसमें पहला कस्तूरबा गांधी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time