हाता : विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रभावशाली वक्तृत्व कला एवं शुद्ध उच्चारण क्षमता के विकास के उद्देश्य से तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को “अनुशासन” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अनुशासन के महत्व पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
प्रतिभागियों का मूल्यांकन आत्मविश्वास, प्रस्तुतीकरण शैली, उच्चारण एवं विषय-वस्तु के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 8 की दीया सरदार प्रथम, बेबी शांति टुडू द्वितीय तथा कक्षा 7 की रेशमा किस्कु तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मिहिर गोप ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक अंबुज प्रमाणिक ने किया। प्राचार्य कमलेश मिश्र ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बाल विवाह रोकथाम में शिक्षकों की भूमिका अहम, जिला स्तरीय कार्यशाला वक्ताओॆ ने रखी अपनी बात



















































