Jamshedpur : बहरागोड़ा पहुंचा डालसा का न्याय रथ, बनकटा पंचायत और कस्तूरबा विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले में चलाए जा रहे 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड के सुदूर गांव एवं उड़ीसा बॉडर पर स्थित बनकटा पंचायत भवन और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बहरागोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डालसा के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी, चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल विदेश सिन्हा, सहायक सदस्य मनोज कुमार सिंह, स्कूल की वार्डेन विनीता बिरुआ, डालसा पीएलवी आनंद साव, नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायसवाल, राजेश प्रहराज, सम्पारानी पारिक, अनुराग साव, यामिनी सिंह ,बलिराम हेंब्रम, सुदामा रजक, बनकटा पंचायत के मुखिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। जागरूकता कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य, डालसा के कार्य व उद्देश्य, बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा, घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट, नशा उन्मूलन, चाईल्ड प्रोटेक्शन, ह्यूमन ट्रैफिकिंग आदि कई महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही वंचित, पीड़ित व जरूरतमंद लोगों को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उनके हक और अधिकार से अवगत कराया गया, ताकि उनके जीवन स्तर को उपर उठाया जा सके। कार्यक्रम में काफी संख्या में स्कूल की बच्चियां उपस्थित रहीं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बाल विवाह रोकथाम में शिक्षकों की भूमिका अहम, जिला स्तरीय कार्यशाला वक्ताओॆ ने रखी अपनी बात

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का 7 अगस्त को जमशेदपुर में शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

जमशेदपुर : देशव्यापी नशामुक्ति जनजागरण को नई गति देने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह…

Spread the love

Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन

जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time