बहरागोड़ा : एनएच 18 स्थित जॉन डियर ट्रैक्टर शोरूम के पास शनिवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में ओडिशा से जमशेदपुर लौट रहे XLRI के दो छात्र, मानिक महाजन और गुरुगोरख सिंह, गंभीर रूप से चोटिल हो गए। बाइक से यात्रा कर रहे दोनों छात्र जैसे ही एक अज्ञात वाहन से आगे निकलने का प्रयास कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने के कारण उनकी तेज रफ्तार बाइक सीधे वाहन के पिछले हिस्से में जा घुसी। दुर्घटना की भयावहता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस टीम ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक चिकित्सा के पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रिफर कर दिया; हालांकि चालक द्वारा हेलमेट पहने होने की वजह से उसका सिर सुरक्षित रहा और एक बड़ा हादसा टल गया।
इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा कॉलेज में मुंडारी विषय में PG की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने विधायक समीर मोहंती को सौंपा ज्ञापन





















































