बहरागोड़ा: सोमवार को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 18 पर झरिया मोड़ के निकट एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई. मोटरसाइकिल चालक, पश्चिम बंगाल के तालगांव निवासी सुशील मुंडा ने रिक्शा चालक को अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.
पुलिस और एंबुलेंस की कार्रवाई
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया. हालांकि, रिक्शा चालक सुरेश बेरा की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बरिपदा रेफर कर दिया गया.
घटना के कारण
जानकारी के अनुसार, रिक्शा चालक प्लास्टिक और शीशे की खाली बोतलें इकट्ठा कर अपने टोली में लाद रहा था. उसी समय, सुशील मुंडा संतुलन खोते हुए उसके रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी.
इसे भी पढ़ें: Potka: शिक्षकों का सालाना इंक्रीमेंट 10 महीने से अटका, सरकार से कार्रवाई करने की अपील
There is no ads to display, Please add some



















































